मुझे कभी भी अच्छा नही लगता
तुम्हारा जाना
तुम्हारे साथ मुलाक़ात
चाहे छोटी हो या बड़ी,
मेरे समय और गति के समीकरण में
घालमेल कर देती है
और मैं भूल जाता हू
कि तुम कल आई थी या परसों
और मुझे सख्त परहेज है
सामान लदवाने कि
और तुम्हे छोड़ कर आने कि
उस पूरी कवायद से,
तुम्हारे सामान जितना भारी
मेरी यादो का एक बड़ा टुकडा
तुम हमेशा अपने साथ ले जाती हो
और मेरी हालत ऐसी होती है
जैसे
मेहनत कि कमाई से
किसी ने सर्विस टेक्स काट लिया हो
अब कम-से-कम
मुझसे स्टेशन तक
छोड़ आने कि ज़िद न करो
जहाँ हमेशा
तुम्हारी गाड़ी के जाने के बाद
मैं हो जाता हूँ
स्टेशन ही जितना खाली
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2007
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

2 टिप्पणियां:
jANAAB mASHAAallah......
Bahut kuch bhara hai is kalam main jo shayad dil ko bhi na pata ho.
Y ou are amazing Baba....
Well this is a very good poem and it makes the reader feel why he didn't write this! And this feeling arises when there is a mix of both simplicity and intensity of feeling and this combination I think is the real mark of a good work. Without mentioning the word I know it is about maan and I think that this would be a better title!
Good work!
एक टिप्पणी भेजें